सपनों के माध्यम से जानें भविष्य और अपने भाग्य के राज़

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

🔮सपने तो हर कोई देखता है और कई लोगों को ये भी लगता है कि जो हम दिनभर में सोचते हैं वहीं हम सपने में देखते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोते समय जो हम सपने देखते हैं वो कहीं न कहीं हमारी जीवन से जुड़े होते हैं और हर सपना हमें कोई न कोई संकेत जरूर देता है।

तो आज हम आपको १० ऐसे सपनों के बारें में बताएंगे जो हर किसी को आते होंगे। तो आईए जानते हैं इन सपनों और उनसे जुड़े परिणामों के बारें में-

१. सबसे पहले बात करते हैं सपने में अंगूठी दिखने की, अगर आप सपने में अंगूठी पहन रहे हैं या आपको कोई अंगूठी पहना रहा है तो समझ जाइए आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है या आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

२. अगर आपको सपने में आम या आम का पेड़ दिखाई दे, तो समझ जाइए आपका घर बच्चे की किलकारियों से गूंजने वाली है या फिर आपको संतान पक्ष से कोई सुख मिलने वाला है।

३. अगर आपके सपने में किसी की मौत हो जाए, तो उस इंसान की उम्र में वृद्धि होती है और साथ ही अगर आप खुद को सपने में आत्महत्या करते देखते हैं तो ये भी अच्छा माना जाता है। साथ ही आपकी उम्र भी लंबी होती है।

४. आगे बात करते हैं सपने में अस्त्र- शस्त्र देखने की। सपनों में हथियार दिखना, इस बात का संकेत देता है कि आप अपने दुखों से जल्द ही निपटने वालें हैं.. या यूं कहें कि आपके दुख दूर होने वाले हैं।

५. वैसे तो फेल होने से हर कोई डरता है लेकिन दोस्तों अगर आप सपने में परीक्षा में फेल हो रहें हैं, तो आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं साथ ही जो स्टूडेंटस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं। उन्हें सफलता मिलने वाली हैं।

६. आगे बात करते हैं अगले सपने की। अगर आप सपने में इमारत बना रहें हो तो आपको अपनी जीवन में तरक्की मिलने वाली हैं और साथ ही ये धन लाभ का भी संकेत देता है।

७. अगर आप सपने में इन्द्रधनुष देखते हैं तो आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

८. अगर आपको सपने में कंघी दिखें तो समझ जाईए आपकी जल्द ही कोई बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है।

९. ऐसे ही कई लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। जिससे वो इंसान डर जाता है लेकिन सपनों में सांप का बार-बार दिखाई देना शुभ माना जाता है लेकिन अगर आपको सपने में काले रंग का सांप नज़र आए तो समझ जाइए कि आपको मान-सम्मान की प्राप्ति अवश्य ही होगी।

१०. अगर आपको सपने में छोटी बच्ची नजर आए तो घूमने के लिए तैयार हो जाए। जल्द ही आपको तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है।

          *🚩हरिऊँ🚩*