हिमाचल प्रदेश क्षत्रिय महासभा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन- बलदेव सिंह

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पवन ठाकुर के दिशा निर्देश से ही क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकरिणी का गठन कर दिया गया है जिसमें प्रदेश कार्यकरिणी में सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, प्रदेश क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह कोंडल बिलासपुर, देवी सिंह पाल गड़सा( कुल्लू) देवेंद्र नेगी मनाली (पतलीकुहल) भागमल भदौरिया मंडी, नरेश सिंह संमबल चंबा, ओम चंद बजौरा, (भुंतर) कोषाध्यक्ष के पद पर गुलाब चंदेल, कुल्लू, संगठनमंत्री के पद पर नरेश ठाकुर ऊना, यशवंत सिंह बिलासपुर, जसवीर ठाकुर बिलासपुर, केहर सिंह कटोच मंडी, भीम कटोच पूर्व प्रिंसिपल मनाली, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र ठाकुर ऊना कानूनी सलाहकार (लीगल एडवाइजर) संजय ठाकुर, सुंदरनगर (मंडी) इसी कड़ी के चलते क्षत्रिय महासभा ने प्रदेश के समूचे जिला में जिला अध्यक्षों की तुरंत प्रभाव से न्युक्ति कर दी है, जैसे कि 1,ऊना से रवीश कुमार, 2,बिलासपुर से सुरेन्द्र ठाकुर, 3,सिरमौर से मनोज ठाकुर,4,मंडी से राजेंद्र ठाकुर,5, लाहुल स्पीति से प्रेम कटोच, पूर्व DSP,, सोलन से रमेश ठाकुर, कांगड़ा से संतोष ठाकुर,( पालमपुर) शिमला से रतन चौहान, चंबा से अशोक ठाकुर, हमीरपुर से कर्म सिंह ठाकुर, किन्नौर से दिग्विजय सिंह, कुल्लू से भोला राम ठाकुर, आदि को जिम्मेवारी सौंपी गई है, इन जिलाध्यक्षों के पद सभी लोगों ने प्रदेश के अध्यक्ष पवन ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षत्रिय महासभा को मजबूत करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।
प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षत्रिय महासभा अपने हक हुकूक के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे, क्योंकि आज क्षत्रिय समाज के लोगों से अन्याय हो रहा है जिसके लिए आज सभी लोगों को एकजुटता से अपने हकों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है, बलदेव सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा आरक्षण के विरुद्ध नहीं है उन्होंने कहा कि आज आरक्षण आर्थिक स्थिति के हिसाब से सभी लोगों को मिलनी चाहिए, न कि जातिबाद के हिसाब से मिलनी चाहिए,
बलदेव ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही क्षत्रिय महासभा का बहुत बड़ा महासम्मेलन बिलासपुर जिला में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रा तंवर की अध्यक्षा में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी प्रदेश के सभी सदस्यों को जागरूक किया जाएगा, बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी जिला के अध्यक्षों को जिला की कार्यकारिणी बनाने के आदेश दे दिए गए हैं, उसके तुरंत बाद हर विधान सभा क्षेत्रों में भी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्षों का चयन करके कार्यकारिणी को जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी