आज शनिवार के मुख्य समाचार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

जम्मू-कश्मीर में धमाका
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। धमाके का कारण जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े विस्फोटकों की जांच के दौरान हुई चूक बताया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले की जांच कर रही है

बिहार चुनाव परिणाम
राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने जीत पर कहा कि अब बिहार में MY का मतलब महिला और यूथ है।

अन्य खबरें
मैथिली ठाकुर ने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र की विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

पाकिस्तान दर्शन पर गई एक भारतीय महिला संदिग्ध हालातों में गायब हो गई है, जिसकी तलाश जारी है।

दिल्ली में आतंकी हमले के मामले में डॉ. आरिफ का नाम सामने आया है, जो आतंकी उमर का सहपाठी बताया जा रहा है।

कर्नाटक में गन्ना किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया, जिसमें 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों में आग लगा दी गई।