*देवभूमि न्यूज 24.इन*
🪦कार्तिक के महीने में लोगों को गलती से भी इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बेहद उत्तम और फलदाई माना जाता है। इस महीने न केवल दीपदान का महत्व है बल्कि यदि लोग आमतौर पर भी कुछ दान करें तो जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक के महीने में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अक्सर हम जानकारी की कमी के कारण कुछ चीजों का दान करते हैं, जिससे हमें नुकसानों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समय रहते इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कार्तिक के महीने में व्यक्ति को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
⚜️कार्तिक के महीने में गलत दान
कार्तिक के महीने में व्यक्ति को हल्दी का दान नहीं करना चाहिए। बता दें कि ऐसा करने से कुंडली में गुरु दोष लग सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हल्दी का दान भूलकर भी ना करें।
कार्तिक में के महीने में व्यक्ति को तेल का दान भी करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि यदि कार्तिक के महीने में तेल का दान किया जाए तो इससे धन हानि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में भूलकर भी कार्तिक के महीने में तेल का दान ना करें।
कार्तिक के महीने में लोहे का दान करने से भी बचें माना जाता है कि ऐसा करने से शनि दोष लग सकता है। ऐसे में लोहे का दान करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। शनि के लिए आप कार्तिक माह में कोई अन्य नियम का भी उपयोग कर सकते हैं।
*♿ जय_महाकाल♿*