हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियां तैयार,55.19 लाख वोटर डालेंगे वोट

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में कुल 55,19,709 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें 27,26,548 महिला मतदाता और 27,93,161 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

मतदाता सूची की जानकारी:
कुल ग्राम पंचायतें: 3577
तैयार की गई मतदाता सूचियां: 3548 ग्राम पंचायतें और 70 शहरी निकाय
शेष ग्राम पंचायतें: 29 (इनकी मतदाता सूची 1 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी)

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए:

ग्रामीण क्षेत्रों में: जिला निर्वाचन अधिकारी/उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र की दो प्रतियों के साथ 2 रुपये शुल्क देकर आवेदन करें।
शहरी निकायों में: उपमंडलाधिकारी-सह-निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर 50 रुपये शुल्क के साथ आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि: निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने तक
नई पंचायत चुनने की डेडलाइन: 23 जनवरी तक

आप अपनी मतदाता सूची की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या वोटर सारथी ऐप पर जाकर देख सकते हैं