लार्सन एंड टुब्रो समूह ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर सीएम सुक्खू को सौंपा पांच करोड़ का चैक

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) समूह ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आपदा राहत के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया है। यह चेक एलएंडटी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में एलएंडटी समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष ए.आर. सोनी, उप-महाप्रबंधक सचिन राणा और प्रशासन प्रमुख तरुण कुमार दत्त शामिल थे। बैठक के दौरान, प्रतिनिधियों ने राज्य में राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग करने की समूह की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने एलएंडटी समूह के इस उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग राज्य सरकार के राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मजबूत करेगा