शाम देश राज्यों की बड़ी खबरें

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

1. नए प्रतिबंध लगाए जाने के बीच भारत ने रूस से खरीदा 2.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, अक्टूबर में दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा देश।

2. घर में साउथ अफ्रीका से 15 साल बाद टेस्ट हारा भारत, ईडन गार्डन में 93 रनों पर सिमटी टीम, 124 रन नहीं कर सके चेज, गिल बैटिंग करने नहीं उतरे।

3.‘माफी मांगें या फिर कानूनी कार्रवाई होगी’, राजभवन में हथियार बांटे जाने के TMC सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों पर बरसे राज्यपाल, 100 लोगों के लिए सुबह से खोला राजभवन का सिंहद्वार।

4. हावड़ा अवनी मॉल के सामने टर्फ मैदान में क्रिकेट खेलते हुए हार्ट फेल से खुश सोढ़ानी (24) की अकस्मात मौत, श्री अपार्टमेंट का था निवासी, समाज में शोक की लहर।

5.‘साहब, आपको 15 लाख 50 हज़ार दिए गए हैं, ठीक है…’, जेल में बैठकर पैसे ले रहे TMC MLA जीवन कृष्ण साहा? BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने ऑडियो लीक कर किया विस्फोटक दावा।

6. मध्य प्रदेश के मंत्री ने राजाराम मोहन राय को बताया ब्रिटिश एजेंट और नकली समाज सुधारक, BJP पर TMC हमलावर।

7. पटाशपुर में पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर घूमने वाले शख्स को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

8. बीरभूम के नलहाटी में युवती को मारी 4 गोलियां, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

9. बिहार की नई सरकार का फॉर्मूला तैयार? BJP–JDU की पहली बातचीत पूरी, अब मांझी–कुशवाहा–चिराग दिल्ली बुलाए गए, सरकार में हो सकते हैं 36 मंत्री, डिप्टी CM की रेस में 3 नाम।

10. बिहार: PK की पार्टी जनसुराज का बड़ा दावा, बिहार की महिलाओं को 10 हजार देने के लिए NDA ने वर्ल्ड बैंक के खर्च किए 14 हजार करोड़।

11. दिल्ली में हलचल, बेंगलुरु में बेचैनी… कर्नाटक कैबिनेट फेरबदल पर सिद्धारमैया–DK की मीटिंगों ने बढ़ाया सियासी पारा!

12. ‘गालियां देकर कहा मैं गंदी हूं, गंदी किडनी लगवाई, मेरी जैसी गलती…’ लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट।

13. कांग्रेस सांसद थरूर बोले- आतंकवाद 1989-90 में कश्मीर से शुरू हुआ:अब दिल्ली-मुंबई तक फैल गया; फारूक ने कहा था- हर कश्मीरी पर उंगली उठाई जा रही।

14. जैश टेरर मॉड्यूल पर तगड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में छापेमारी के बाद हिरासत में ली गई हरियाणा की महिला डॉक्टर।

15. महाराष्ट्र: स्कूल लेट आने की खौफनाक सजा: बच्ची को स्कूल बैग टांगकर 100 उठक-बैठक कराई, इलाज के दौरान मौत।

16. मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का हल्लाबोल: मेयर की मौत से गुस्साए, राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं; पुलिस पर हथौड़ें-लाठियों से हमला।