देवभूमि न्यूज 24.इन
15 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में चल रहा ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का समापन प्रधानाचार्या श्रीमति ऋतु भारद्वाज जी ने किया, इस कार्यक्रम के तहत अलग – अलग दिवस पर निर्धारित अलग – अलग गतिविधियों को सम्पन्न करवाया गया जिसका सारा ब्यौरा प्रधानाचार्या ने अपने भाषण में रखा जिसमें 01 नवंबर को विद्यार्थियों को जनजातीय परिवेश पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई उसके बाद 02 नवंबर को जनजातीय दीवार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 03 नवंबर को जनजाती(गुज्जर) पर आधारित ड्रामा,तथा कहानी वाचन आयोजित हुआ04/नवंबर को एक सेमिनार आयोजित हुआ 05 नवंबर को कक्षा चर्चा परिचर्चा और निबंध लेखन, 06 नवंबर को प्रातःकालीन सभा में नुक्कड़ नाटक 07 नवंबर को विद्यार्थियों को जनजातीय रहा सहन खान पान इत्यादि आधारित विभिन्न गतिविधियों को ऑनलाइन दिखाया गया ,08 नवंबरको जनजातीय लोकनृत्य का आयोजन किया गया 09 नवंबर को जनजातीय भोज का आयोजन किया 11 नवंबर को विद्यार्थियों का एक दल गुज्जर जनजाति के परिवेश में उनके साथ चर्चा परिचर्चा और उनके आवास ,जीवन खान – पान वेशभूषा इत्यादि अध्ययन और समझने के लिए सिंभलवाड़ा राष्ट्रपति पार्क के जंगल में रह रहे गुज्जर जनजाति के मध्य गया,15 नवंबर को बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया उन्होंने किस प्रकार वनों में रह रहे आदिवासी समाज के सुधार और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की इसके साथ – साथ उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि समर्पित की गई|
प्रधानाचार्या जी ने जानकारी दी कि इस पखवाड़े की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों की भागीदारी भी बहुत अच्छी रही उन्होंने सभी गतिविधियों को सम्पन्न करवाने के लिए सभी स्टॉफ का आभार व्यक्त किया| समापन कार्यक्रम के इस अवसर प