देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उत्तर क्षेत्रीय परिषद (एनआरसी) की सूरजकुंड में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंच गए हैं। इस बैठक में वे चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की 7.9% वैधानिक हिस्सेदारी का मामला गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाएंगे। हिमाचल सरकार का कहना है कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम-1966 के तहत उन्हें यह हिस्सा मिलना चाहिए, लेकिन अब तक नहीं मिला है।
इसके अलावा, चंडीगढ़ प्रशासन में कर्मचारियों की हिस्सेदारी का मुद्दा भी उठाया जाएगा। हिमाचल का तर्क है कि जब अधिनियम के तहत राज्य की भागीदारी तय है तो कर्मचारी संरचना में भी समानुपातिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।