देवभूमि न्यूज 24.इन
भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश कला एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा प्रदेश की विभिन्न भाषाओं के विकास तथा प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला के संयुक्त तत्त्वावधान में उत्तर भारत की प्राचीन लिपि ‘शारदा’ पर गेयटी थियेटर शिमला में 11 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2025 तक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का समापन समारोह राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय, चौडा मैदान शिमला में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अथिति श्री भानु गुप्ता, संयुक्त निदेशक, भाषा एवम् संस्कृति विभाग रहे। शारदा लिपि का प्रशिक्षण मुंबई विश्वविद्यालय से प्रबंधन अध्ययन में स्नाकोत्तर और कॉर्पोरेट अनुसंधान व वित्त क्षेत्र में पंद्रह वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली विदुषी श्रीमती नीलम राजदान वल्ली ने प्रदान किया।
इस कार्यशाला में समस्त आयु वर्ग के ऑफलाईन /ऑनलाइन माध्यम से जुड़े लगभग 150 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र प्रदान किए. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य मे भी विभाग ऐसी लुप्त प्राय लिपि का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करवाएगा । उन्होंने इस कार्यशाला में जुड़े हुए समस्त प्रतिभागियों, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों,विद्यार्थियों तथा शारदा लिपि की प्रशिक्षक का इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु धन्यवाद किया. कार्यक्रम में विभाग के उप निदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक सुरेश राणा, सुनीला ठाकुर, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान, डॉ राज लक्ष्मी नेगी, डॉ अंजु, डॉक्टर किशोरी चंदेल सहायक प्रोफेसर उपस्थित रहे ।