मंगलवार, 18 नवंबर 2025 के मुख्य समाचार

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई: आतंकी उमर का एक और साथी श्रीनगर से गिरफ्तार, ड्रोन-रॉकेट बनाता था।
फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जल्द चलेगा बुलडोजर।
पारिवारिक कलह के बीच लालू यादव का बड़ा ऐलान: तेजस्वी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी RJD।
बिहार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 20 नवंबर तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी।
असम में वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविजन का आदेश जारी: फाइनल सूची 10 फरवरी 2026 को जारी होगी; 12 राज्यों में अब तक 49 करोड़ फॉर्म बंटे।

अंतरराष्ट्रीय खबरें

  • बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को सुनाई गई फांसी की सज़ा: शेख हसीना ने कहा—मेरी बात सुने बिना ही सुनाया गया है फैसला।
  • बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की: प्रत्यर्पण संधि का दिया हवाला।
  • पुतिन की भारत यात्रा से पहले मॉस्को पहुंचे जयशंकर: कहा- विश्व के हित में दोनों देशों का विकास।

अपराध और सुरक्षा

  • तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है शाहीन, जैस-ए-मोहम्मद की अहम सदस्य: डॉक्टरों से करती थी संपर्क, धीरे-धीरे ‘मैडम सर्जन’ का पोल खोल रही एजेंसी।
  • लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा राजस्थान का मौलवी, मोबाइल में मिली 3 लाख से ज्यादा फोटो
  • इस साल अब तक 255 पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट किए, BSF ने दी जानकारी
  • Azam Khan और अब्दुल्ला खान दोषी करार, दो पैन कार्ड मामले में दोनों को सात-सात साल की सज़ा सुनाई
  • दो बोगस फर्मों ने किया 114 करोड़ का GST फ्रॉड, CM योगी के आदेश के बाद SIT करेगी जांच

दुर्घटना और आपदा

  • सऊदी बस हादसा: हैदराबाद के 1 परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म; 9 बच्चे समेत 18 जलकर राख
  • रूस से MBBS स्टूडेंट का शव अलवर लाया गया: चाचा बोले- ये मर्डर है, आत्महत्या करने वाला कपड़े क्यों उतारेगा?

खेल
हार के बाद इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसका, अफ्रीका नंबर 2 पर पहुंचा

आप का दिन शुभ और मंगलमय हो!