इन 5 आदतों से नाराज होते हैं भगवान हनुमान, मंगलवार को अवश्य बरतें सावधानी

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕हिंदू परंपराओं में सप्ताह के हर दिन का अपना महत्व है और हर दिन किसी विशेष देवता को समर्पित माना जाता है. मंगलवार का दिन शक्तियों के प्रतीक और संकटमोचन भगवान हनुमान को समर्पित है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधि-विधान से पूजा करता है और हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन से संकट और परेशानियां दूर होने लगती हैं. ज्योतिष में भी इस दिन से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिन्हें न मानने पर व्यक्ति को हानि और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को किन कार्यों से बचना चाहिए और कौन-से उपाय करने से भाग्य का साथ मिलता है.

⚜️मंगलवार को धन का लेन-देन न करें
ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन पैसों का लेन-देन अशुभ माना गया है. इस दिन लिया या दिया गया कर्ज बढ़ सकता है और पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है. इसलिए आर्थिक लेन-देन से बचना चाहिए. बेहतर है कि बुधवार को धन संबंधी कार्य किए जाएं. कर्ज से मुक्ति के लिए इस दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ विशेष लाभ देता है.

⚜️इन चीजों की खरीदारी से बचें
मंगलवार को कुछ वस्तुओं को खरीदना वर्जित माना गया है. इस दिन विशेष रूप से काले कपड़े, लोहे का सामान, जमीन या संपत्ति और श्रृंगार सामग्री इत्यादि चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. इन चीजों की खरीदारी जीवन में बाधाएं बढ़ा सकती हैं और स्वास्थ्य व करियर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. हालांकि, लाल और नारंगी रंग के वस्त्र मंगलवार को खरीदने से शुभ फल मिलता है.

⚜️मंगलवार को बाल और नाखून न काटें
शास्त्रों में मंगलवार को बाल और नाखून कटवाना अशुभ बताया गया है. ऐसा करने से- धन हानि हो सकती है, आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, व्यक्ति की उम्र में कमी होने की मान्यता भी है, इसलिए इस दिन शेविंग या हेयरकट से बचना ही बेहतर माना गया है.

⚜️निवेश और नए कार्य की शुरुआत से परहेज
मंगलवार का दिन आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन आर्थिक या व्यावसायिक शुरुआतों के लिए शुभ नहीं होता. इस दिन निवेश करने से- योजनाएं असफल हो सकती हैं, धन हानि का डर बढ़ जाता है, तरक्की में बाधाएं आती हैं. बुधवार को निवेश करना अधिक शुभ माना जाता है.

⚜️कांच के सामान का उपहार न दें
मंगलवार को कांच की वस्तुएं खरीदना या किसी को उपहार में देना वर्जित है. इससे व्यक्ति को- आर्थिक नुकसान, अनावश्यक खर्च, दुर्भाग्य झेलना पड़ सकता है. इसके बजाय इस दिन लाल रंग से जुड़ी वस्तुएं उपहार में देना शुभ माना जाता है.

⚜️मंगलवार को करें ये शुभ कार्य

🚩लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें- मंगलवार सुबह स्नान के बाद लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

🚩हनुमान चालीसा का पाठ करें- हर मंगलवार हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है.

🚩हनुमान मंदिर के दर्शन करें- भगवान हनुमान को बूंदी का भोग लगाएं और बच्चों में प्रसाद बांटें. यह बेहद शुभ माना जाता है.

🚩दान-पुण्य करें- लाल वस्त्र, मसूर दाल या लाल फूलों का दान मंगलवार को करना सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करता है.

⚜️चमेली के तेल का दीपक जलाएं
हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने से कठिनाइयां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

        *🚩राम_राम_जी🚩*