राजगढ में आयोजित उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति बैठक की विधान सभा उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता।

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – नाहन
सिरमौर,18 नवम्बर 2025

विधान सभा क्षेत्र पच्छाद के उप मंडल राजगढ में आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, एसडीएम राजगढ राज कुमार ठाकुर, डीएसपी राजगढ विद्या चंद नेगी,नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य सहित विभिन्न विभागो के अधिकारीयों ने भाग लिया।

विधान सभा उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याणार्थ अनेको कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चला रखे है, उन्हे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की ज़िम्मेवारी है। सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी शिकायतों का घर-द्वार पर निवारण किया जा रहा है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग सहित क्रमवार सभी विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं तथा किए गए कार्य से अवगत कराया गया।

बैठक में शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओ व सुझावों को बैठक अध्यक्ष विनय कुमार के समक्ष रखा, जिस पर संज्ञान लेते हुए विधान सभा उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन व निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए । विभाग और जनता के समन्वय से कार्य निर्बाध रूप से शीघ्र पूर्ण हो सकेंगे।