देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन, ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत अम्ब ब्लॉक में तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । इसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां को अम्ब ब्लॉक का पहला तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है । मंगलवार को संस्थान में नागरिक अस्पताल अंब की स्वास्थ्य अधिकारी ( दंत ) डॉक्टर सुमन और स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा ने प्रधानाचार्य परवेश शर्मा को समस्त स्टाफ की उपस्थिति में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान होने का प्रमाण पत्र सोंपा । संस्थान को प्राधिकृत समिति द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 100 में से 100 अंक मिले हैं । यह प्रमाण पत्र एक वर्ष तक मान्य होगा । संस्थान के लिए यह बड़े गर्व की बात है ।
