देवभूमि न्यूज 24.इन
राजकीय महाविद्यालय कफोटा के विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय पझोता द्वारा 16 व 17 नवंबर 2025 को आयोजित जिला स्तरीय अंतर्महाविद्यालय युवा महोत्सव में हिस्सा लेकर शानदार सफलता हासिल की। इस महोत्सव में लगभग 14 महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिसके कारण प्रतियोगिताओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला
प्रतिस्पर्धा से भरे इस माहौल में कफोटा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं।
उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं—
क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — निकिता (कला स्नातक तृतीय वर्ष), कमलेश (कला स्नातक तृतीय वर्ष), चंद्रिका (कला स्नातक तृतीय वर्ष)
कार्टूनिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान — निकिता (कला स्नातक तृतीय वर्ष)
कॉलाज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान — निकिता (कला स्नातक तृतीय वर्ष)
इसके अतिरिक्त नीलम (कला स्नातक द्वितीय वर्ष), पायल (कला स्नातक द्वितीय वर्ष), साक्षी (कला स्नातक तृतीय वर्ष) तथा शीतल (कला स्नातक तृतीय वर्ष) ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।
इन उपलब्धियों ने न केवल विद्यार्थियों की लग्न और कौशल को प्रमाणित किया, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक तथा रचनात्मक उत्कृष्टता को भी सशक्त रूप से स्थापित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कफोटा महाविद्यालय के छात्रों ने इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गर्वपूर्वक रोशन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संपूर्ण स्टाफ ने विजेता और प्रतिभागी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, समर्पण और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय को गौरवान्वित करने की शुभकामनाएँ दीं।