विस अध्यक्ष 20 नवंबर को राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में होंगे मुख्य अतिथि

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 20 नवंबर, 2025 को शनान एसजेवीएन शिमला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 20 नवंबर को दोपहर 3.10 पर बहुउद्देशीय हॉल, शक्ति सदन, शनान, एसजेवीएन, सीएचक्यू शिमला में ऊर्जा संरक्षण-2025 पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।