देश राज्यों की बड़ी खबरें

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

1. बिहार: नीतीश कुमार चुने गए NDA विधायक दल के नेता, 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, थोड़ी देर में राज्यपाल को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा।

2. महाराष्ट्र में शिंदे सेना Vs बीजेपी की जंग जारी, CM फडणवीस से दूरी बना रहे हैं डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, निमंत्रण के बावजूद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

3. अब राज्यपाल सीवी आनंद के खिलाफ TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने हेयर स्ट्रीट थाने में BNS की धारा 61, 152, 192, 196 और 353 के तहत दर्ज कराई FIR

4. भर्ती घोटाला: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्षकल्याणमय गांगुली को CBI केस में HC से मिली जमानत, ED केस में पहले ही मिल चुकी बेल, हो सकती है रिहाई।

5. SIR के बीच पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी में 30 मुस्लिम परिवार TMC छोड़कर BJP में शामिल।

6. हावड़ा के शिबपुर स्थित आलीशान फ्लैट में महिला को पति ने ही मारी थी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट।

7. दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में लापता युवक का शव 3 दिन बाद तालाब से बरामद, मृतक का 3 साथी हिरासत में।

8. सेंसेक्स 513 और निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ बंद, IT Stocks में दिखी जोरदार तेजी।

9. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल NIA की कस्टडी में, दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।

10. ‘क्या सभ्य समाज को इसकी इजाजत देनी चाहिए’, सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन को रद करने का दिया संकेत।

11. आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साई बाबा जन्मशताब्दी समारोह कार्यक्रम में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने PM मोदी के पैर छुए, सचिन तेंदुलकर भी शामिल।

12. ‘मुझे मंत्री बनाओ नहीं तो सरकार संकट में आ जाएगी’, कर्नाटक में कांग्रेस को MLA गोपाल कृष्णा की धमकी।

13. बंदर की तेरहवीं… 5 हजार लोगों को भोज, MP के राजगढ़ में अंतिम संस्कार के बाद गांव के पटेल ने दाढ़ी-मूंछें भी मुंडवाईं।

14. हरियाणा में प्रशासन की लापरवाही का अजब-गजब मामला, मंत्री से सड़क का उद्घाटन कराकर निर्माण कराना भूल गए अधिकारी।

15. ‘अंकल जल्दी आइये, आपका बेटा सुसाइड करने जा रहा’, UP के हापुड़ में बेटे ने दोस्त से कराया फोन, जैसे ही खेत पर पहुंचे पिता तो मार दी गोली।

16. पूर्व PM शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित कराने के लिए इंटरपोल की मदद लेने की तैयारी कर रहा बांग्लादेश।