देवभूमि न्यूज 24.इन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश इकाई ने 4 दिसंबर को धर्मशाला में एक बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन विधानसभा के बाहर जोरावर मैदान में होगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस प्रदर्शन के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार होंगे। उनके साथ सह-प्रभारी उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष पवन काजल, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और विधायक सुधीर शर्मा होंगे ।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का जश्न मनाना गले से नहीं उतर रहा है, क्योंकि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों को दी गई गारंटियों को पूरा नहीं किया है, युवाओं को रोजगार नहीं मिला है, और आउटसोर्स पर हुई भर्तियों को हटाया जा रहा है