अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित अनमोल विश्नोई दिल्ली एयरपोर्ट पर कड़ी सुक्षा के बीच लाया गया

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया है। अनमोल पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला शामिल है ।

अनमोल बिश्नोई के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से अपील की है कि उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उन्हें कई गैंगस्टर गिरोहों से खतरा है। परिवार का कहना है कि वे कानून का सम्मान करते हैं और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा रखते हैं।

अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है। एनआईए अब अनमोल से पूछताछ कर कई मामलों में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाएगी।