पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे ।

बुधवार को हुई जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुना गया है। इसके अलावा, भाजपा भी अपनी विधायक दल की बैठक कर नेता का चयन करेगी। एनडीए की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में 3:30 बजे होगी ।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद, नीतीश कुमार के साथ लगभग 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसमें जदयू कोटे से 13 मंत्री शामिल हो सकते हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे ।