देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में 23 नवंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन द्वारा एनसीसी दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जीएनएमपीएस, पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे आयोजित होगा।
इस समारोह में पांवटा साहिब और आसपास के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी कैडेट भाग लेंगे, जो सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्किड और विभिन्न एनसीसी गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने के लिए यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कमांडिंग ऑफिसर जगत सिंह चौहान ने सभी अतिथियों और मीडिया के प्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। तथा कहा कि आपकी उपस्थिति इस अवसर को और भी समृद्ध बनाएगी।
समय: 23 नवंबर, सुबह 10:50 बजे (कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा)
स्थान: जीएनएमपीएस पांवटा साहिब