देवभूमि न्यूज 24.इन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रोहड़ू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित दो लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान करें।
उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिक्षा मंत्री ने पूरे परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक़्त की हैं।