सिरमौर राजगढ़ के शलेच दराबला गांव के महेंद्र हब्बी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में करेंगे मंच संचालन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – शिलाई
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के मंच संचालन के धनी महेंद्र हब्बी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक मंच संचालन करेंगे यह कार्यक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से भारत के लगभग 20 राज्यों की लोक कला और संस्कृति एक मंच पर देखी जा सकेगी
महेंद्र हब्बी पहले भी जिला,राज्य राष्ट्रीय वी अंतरराष्ट्रीय मेला से मंच संचालन कर चुके हैं महेंद्र हब्बी ने पहली बार 2010 में कुक्षेत्र से मंच संचालन किया जो अब तक जारी है और अब 2025 में भी इसी स्थान पर मंच संचालन का जिम्मा मिला है जो सिरमौर के लिए गर्व का विषय है

महेंद्र हब्बी कला और संस्कृति के संरक्षण मे लगे हुए है 2012 मे चेष्टा लोक नृत्य कला मंच का गठन किया सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से ए श्रेणी मे मान्यता प्राप्त है,,भारत के लगभग 22 राज्यों मे अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है,, भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी,,तमिलनाडु के राज्य पाल के समक्ष प्रस्तुति दे चुके है,,पिछले वर्ष दिल्ली मे आयोजित जयति जय मम भारतम कार्यक्रम जो दिल्ली के लालकिले पर आयोजित हुआ जिसमे भारत के 5500 कलाकरो ने एक साथ एक मंच पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे संगीत नाटक आकादमी के सौजन्य से नाम दर्ज किया ,,इसके आलवा महेंद्र हाब्बी लिखते भी है गाते भी है नृत्य निदेशक ओर लोक नाट्य मे भी सुप्रसिद्ध है । वह राजगढ़ सिरमौर के पझौता के शलेच दराबला गाँव से संबंध रखते है।