देवभूमि न्यूज 24.इन
बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र पारली फोराड़ को विभाग असुरक्षित व दूर स्थानांतरित करने की तैयारी में लगा है,विभाग इसे गांव से दूर वर्षों पहले बंद हुए प्राथमिक पाठशाला भवन पारली फोराड़ में स्थानांतरित किया जा रहा है,जीर्ण शीर्ण हालत में स्कूल भवन उप्र से गिरता प्लास्टर टूटी खिड़कियां,भवन में बिजली न आदि न होना किसी से छिपा नहीं है,शिफ्ट किया जा रहा आंगनवाड़ी में केंद्र के छोटे नौनिहाल सुरक्षित नहीं है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है,फोराड़ निवासी विनोद नेगी,रामभज नेगी, वीरेंद्र नेगी सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र को विभाग ऐसे प्राथमिक स्कूल भवन में स्थानांतरित कर रहा है,जिसका लेंटल का प्लास्टर जगह जगह से उखाड़ हुआ है बार बार गिर रहा है,भवन की खिड़कियां टूटी हुई है,भवन पूरी तरह से असुरक्षित है,ग्रामीणों का कहना हे कि विभाग कहीं भी केंद्र के जाएं लेकिन असुरक्षित जगह पर वह अपने बच्चे नहीं भेजेंगे,एक तो भवन असुरक्षित बीच में बहता खड्ड पगडंडी का सांकरा रास्ता पूरी तरह खतरे भरा है,वह अपने बच्चे नहीं भेजेंगे,उधर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता पारली फोराड़ रीना नेगी ने बताया कि उन्हें विभाग के आदेश है,जहां विभाग आदेश होगा आंगनवाड़ी वहां चलाना होगा, उधर मौक पर गई सुपरवाइजर फूलना देवी ने बताया कि एक कमरे का प्लास्टर टूटा हुआ है,जो खिड़की की चौखट टूटी है उसमें जाली लगी है,उधर बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि उन्हें विभाग के आदेश है,भवन की मरमत करवाई जाएगी