देवभूमि न्यूज 24.इन
पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देने की गारंटी पूरा करने की मांग को लेकर चंडीगढ़ में BJP महिला मोर्चा प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी पंजाब CM भगवंत मान की सरकारी रेजिडेंस का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
जिन्हें 200 मीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक लिया। यहां महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिसको लेकर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई है। पुलिस ने यहां गिरफ्तारी के लिए बसें भी खड़ी कर दी गई हैं।
वहीं जबरन आगे बढ़ने की कोशिश पर रोकने के लिए पानी की बौछारें मारने वाला वाहन भी खड़ा कर दिया गया है। इस प्रदर्शन की अगुआई महिला मोर्चा की स्टेट प्रेसिडेंट जयइंदर कौर कर रही हैं।