*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. इस दिन भक्त श्रद्धा भाव से विष्णु जी की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार का विशेष संबंध पीले रंग और गुरु ग्रह बृहस्पति से होता है. इसलिए इस दिन पीली वस्तुओं का दान या उनसे जुड़े उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है. इनमें से सबसे प्रभावशाली उपायों में से एक है जल में हल्दी मिलाकर किए जाने वाले टोटके, जो व्यक्ति की किस्मत को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं गुरुवार को किए जाने वाले इस उपाय के बारे में.
⚜️घर में सुख-समृद्धि लाने का उपाय
गुरुवार की सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें. पूजा के बाद एक गिलास जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें. वास्तु और धर्मशास्त्रों के अनुसार, यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और विष्णु जी की कृपा बनाए रखता है. अगर परिवार में अक्सर तनाव या कलह का माहौल रहता है, तो यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी है. इसे हर गुरुवार करने से गृह क्लेश दूर होते हैं और परिवार में शांति और प्रेम बढ़ता है.
⚜️नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का उपाय
यदि जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो स्नान के जल में हल्दी मिलाकर नहाना शुभ माना गया है. यह उपाय न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है, बल्कि व्यक्ति के चारों ओर आभामंडल को भी शुद्ध करता है. जिन लोगों के विवाह में बार-बार रुकावटें आती हैं, उन्हें यह उपाय अवश्य आजमाना चाहिए. हल्दी युक्त जल से स्नान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में स्थिरता तथा शुभता आती है.
⚜️धन और लक्ष्मी प्राप्ति का उपाय
गुरुवार को स्नानादि के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. फिर एक लोटे जल में हल्दी मिलाकर तुलसी के पौधे पर अर्पित करें. तुलसी में स्वयं माता लक्ष्मी का वास माना गया है, और यह उपाय धन व समृद्धि के द्वार खोल देता है. जो व्यक्ति इस उपाय को नियमित रूप से हर गुरुवार करता है, उसके घर में लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाती है.
⚜️करियर और तरक्की के लिए उपाय
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है. इस दिन हल्दी मिले जल से केले के वृक्ष का अभिषेक करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है. यह उपाय न सिर्फ करियर में सफलता के मार्ग खोलता है बल्कि आर्थिक लाभ और पदोन्नति के अवसर भी प्रदान करता है.
*🚩हरिऊँ🚩*