देवभूमि न्यूज 24.इन
बंजार विधानसभा के लारजी में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक लोकसभा सदस्य कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं से नए जिला अध्यक्ष के लिए उनकी राय ली बंजार विधानसभा से एकमात्र महेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा महेश शर्मा वर्तमान में जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष है और साथ में हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महासचिव संगठन है एन एस यू आई कुल्लू कॉलेज के कैंपस प्रेसिडेंट से राजनीति की शुरुआत की युवा कांग्रेस के चुनाव लड़ कर मंडी लोकसभा के महासचिव बने और पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी की निरंतर सेवा की हिमाचल प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को नई ऊर्जा दी और साथ में सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर पिछली भाजपा सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा स्वास्थ्य और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और कई जनहित कार्य करवाए 2023 की आपदा में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान दिया गया। और महेश शर्मा एक सच्चे समाजसेवक भी है बंजार विधानसभा से उन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त है और जिला के सभी सीनियर नेताओं से उनके मधुर संबंध है । महेश शर्मा ने कहा कि यदि हाईकमान मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते है तो मैं कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। और हिमाचल सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार किया जाएगा और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। महेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी जी एन डी ए सरकार की कार्यप्रणाली का खुल कर और बिना किसी डर के पोल खोल रहे है हमें भी उनके नक्शे कदम पर चल कर कार्य करना चाहिए और आम लोगों की सेवा और सहायता करनी चाहिए ।