शुक्रवार को करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार, नहीं होगी रुपयों-पैसों को दिक्कत

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕शास्त्रों में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। इस दिन इनकी पूजा करने के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। जिनकी कृपा से जीवन में सुख, सफलता और उन्नति प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है, तो शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करके उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। शुक्र ग्रह को भोग-विलास, धन-ऐश्वर्य, धन-वैभव, प्रेम-आकर्षण, सौभाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के साथ आर्थिक प्रगति, व्यवसाय में लाभ आदि चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से लाभ मिल सकता है। शास्त्रों में वर्णित इन उपायों से न केवल धन की वृद्धि होती है, बल्कि मन को शांति और जीवन में खुशियों का संचार भी होता है। आइए जानते हैं वे विशेष उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आकर्षित कर सकते हैं।

⚜️मां लक्ष्मी को चढ़ाएं एक सिक्का
सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने एक रूपए का सिक्का रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ आरती कर लें। इसके बाद भूलचूक के लिए माफी मांग लें। अगले दिन इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

⚜️नीम के पेड़ को जल अर्पित करें
नीम का पेड़ मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में पूजनीय है, जिन्हें नीमारी देवी कहा जाता है। शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

⚜️मां लक्ष्मी की पूजा करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ लक्ष्मी मंत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ फल देता है।

⚜️कमल का फूल अर्पित करें
शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यधिक प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी कमल का फूल श्रद्धा के साथ माता को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

⚜️चींटियों को चीनी खिलाएं
काली चींटियों को शुक्रवार के दिन चीनी खिलाना शुभ माना गया है। इससे कार्यों में सफलता मिलती है और रुके हुए काम दोबारा शुरू होने के योग बनते हैं।

⚜️सफेद वस्तुओं का दान करें
शुक्रवार के दिन चीनी, दूध, दही, आटा आदि सफेद वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और घर में सकारात्मकता बढ़ती है, क्योंकि मां लक्ष्मी को सफेद रंग प्रिय है। इसके साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी।

⚜️शुक्रवार को करें इस मंत्र का जाप
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी से संबंधित इस मंत्र का जाप शुभ माना जाता है।

🚩‘ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्‌
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्‌।’

⚜️स्वास्थ्य के लिए शंख अर्पित करें
अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। घी और मखाने का भोग अर्पित करने से न केवल स्वास्थ्य अच्छा होता है, बल्कि घर में शांति भी बनी रहती है।

   *🚩जय_माता_की🚩*