एसएमसी अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अधीक्षक व उप अधीक्षक किए जाए नियुक्त – राय सिंह चौहान

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्यालय संवाददाता
शिलाई,सिरमौर

हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन अध्यक्ष बकरास ब्लॉक राय सिंह ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से मांग की है कि एसएमसी अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अधीक्षक और उप अधीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि 2400 एसएमसी अध्यापक 14 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और 10 वर्षों से पेपर चेकिंग और बोर्ड परीक्षा में परीक्षा पर्यवेक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापकों को 13 वर्षों के अनुभव को देखते हुए बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अधीक्षक और उप अधीक्षक में सेवाएं देने का मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि जब एसएमसी अध्यापकों की तैनाती पेपर चेक में लग सकती है तो बोर्ड परीक्षा में क्यों नहीं लग सकती।

हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियनअध्यक्ष बकरास ब्लॉक ने सरकार और हिमाचल प्रदेश बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से मांग की है कि बोर्ड परीक्षा सत्र मार्च 2026 में एसएमसीअध्यापकों को भी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अधीक्षक और उप अधीक्षक ड्यूटी देने की अनुमति दी जाए।