देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन समर्पण की भावना से कार्य करने हेतु कृत संकल्पित है। पिछले कल के दुःखद घटनाक्रम के चलते आज हमारे प्रदेशाध्यक्ष श्री नितिश भारद्वाज जी ने राज्य पदाधिकारी श्री विनोद जी, श्री कुलदीप जी और श्री मुकेश बधान जी और यूनिट नगरोटा सचिव कपिल जी के साथ मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचकर पीड़ित सचिन , टीमेट* विद्युत मंडल शाहपुर से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा और उन्हें आश्वस्त किया कि यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी।
अब हमारे प्रदेशाध्यक्ष अपने राज्य पदाधिकारियों के साथ शाहपुर को निकल पड़े हैं और हमारे अन्य राज्य पदाधिकारी श्री अश्वनी ठाकुर और श्री संजीव ठाकुर जी आदि के साथ यूनियन के कांगड़ा जिला के भिन्न भिन्न जोनल सेक्रेटरी यूनिट प्रधान और सेक्रेटरी भी शाहपुर पहुंचेंगे।