शिलाई स्कूल की विश्व कप कबड्डी विजेता तीन बेटियां होगी सम्मानित

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – शिलाई
सिरमौर,हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिलाई क्षेत्र की तीन विश्व कप कबड्डी विजेता बेटियां रीतू नेगी, पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

स्कूल की प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में स्कूल प्रशासन द्वारा तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने शिलाई क्षेत्र का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है और उनका आगमन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होगा।