आई.टी.आई. नैहरियां में मनोवैज्ञानी करियर काउंसलर कृति भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं को किया जागरूक

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना,हिमाचल प्रदेश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम
में जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कार्यरत मनोवैज्ञानी करियर काउंसलर कृति भारद्वाज ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को उनके भविष्य और कैरियर संबंधी जानकारी सांझा की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजकल प्रशिक्षु रोजगार विभाग के पोर्टल EEMIS.HP.NIC.IN में ऑनलाइन आवेदन कर अपने आपको पंजीकृत कर सकते हैं । और साथ ही कौशल विकास भत्ते को भी ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को रिज्यूम मेकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई । प्रशिक्षुओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए , इस बारे में भी विस्तार से बताया गया ।
आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि समय-समय पर संस्थान में ऐसे कार्यक्रम होने से प्रशिक्षुओं में एक नई ऊर्जा का निर्माण होता है । ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे यह भी तय करते हैं कि भविष्य में कौन सी फील्ड में जाना है । युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिए भी मेहनत करनी चाहिए , ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके ।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के समूह अनुदेशक राकेश कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में प्रशिक्षुओं के लिए करियर का सही चयन बहुत जरूरी है । कई बार गलत चयन के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाता है और वे जीवन में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं । इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय ऊना के जेओए (आईटी) हरजिंदर सिंह और संस्थान के अनुदेशक विवेक कुमार , सुनील कुमार , सुनील दत्त, आशा रानी और कार्यालय सह प्रभारी इंद्रजीत सहित संस्थान के सभी व्यावसायों के प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे ।