देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – शिलाई
सिरमौर,हिमाचल प्रदेश
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एक और दो की ओर से आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को प्राचार्य डॉ. जे.आर. कश्यप के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों की सटीकता, एकाग्रता तथा मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करना था।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस रोचक प्रतियोगिता में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को लक्ष्य पर तीर चलाने के पांच अवसर दिए गए। सभी प्रतिभागियों ने धनुष-बाण संभालकर लक्ष्य पर सटीक निशाने लगाते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
लड़कों की श्रेणी
प्रथम स्थान: विशाल भारद्वाज (बीए द्वितीय वर्ष) – 8 अंक
द्वितीय स्थान: रघुवीर
लड़कियों की श्रेणी
प्रथम स्थान: नेहा चौहान (बीए तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान: ज्योतिका (बीए द्वितीय वर्ष)
प्रो. अनुज शर्मा, प्रो. विद्या वर्मा, प्रो. रविंद्र शर्मा, प्रो. रीना शर्मा, प्रो. रंजना चौहान, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. संसार चंद, प्रो. रामलाल ठाकुर और प्रो. यशपाल शर्मा सहित कई शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया बल्कि विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल भावना, एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान की तथा महाविद्यालय में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को और ऊर्जा दी