*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕कई तरह की रिसर्च समय-समय पर होती रहती हैं, लेकिन कुछ नतीजे इतने मजेदार और चौंकाने वाले होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाते. इसी तरह की एक स्टडी कहती है कि हमारी उंगलियों की लंबाई हमारे स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ बता सकती है.
हालांकि हर रिसर्च पूरी तरह सटीक हो, ऐसा जरूरी नहीं, पर यह जानना दिलचस्प जरूर लगता है.
⚜️क्या सच में हमारी हथेली खोलती है पर्सनैलिटी?
रिसर्च के अनुसार, आपकी हथेली खासकर दो उंगलियां रिंग फिंगर और इंडेक्स फिंगर आपके स्वभाव की झलक देती हैं. यह स्टडी पुरुषों पर ज्यादा लागू होता है, क्योंकि उंगलियों की लंबाई टेस्टोस्टेरोन लेवल से जुड़ी मानी जाती है. इसी आधार पर पुरुषों को तीन ग्रुप में रखा गया: A, B और C.
⚜️रिंग फिंगर इंडेक्स फिंगर से लंबी हो तो क्या मतलब?
इस कैटेगरी के पुरुषों को आकर्षक और मिलनसार माना गया है. ये लोग जल्दी दोस्त बना लेते हैं और लोगों को इंप्रेस करने में माहिर होते हैं. हालांकि इनके अंदर थोड़ा आक्रामक स्वभाव भी पाया जाता है और ये रिस्क लेने से नहीं डरते. रिसर्च दावा करती है कि ऐसे पुरुष अक्सर अपने बाकी साथियों की तुलना में ज्यादा पैसा कमाते हैं.
⚜️रिंग फिंगर इंडेक्स फिंगर से छोटी हो तो स्वभाव कैसा?
ऐसे पुरुषों को आत्मविश्वासी, कभी-कभी थोड़ा आत्ममुग्ध (नार्सिसिस्टिक) भी बताया गया है. ये अकेले रहने में सहज होते हैं और दूसरों से डिस्टर्ब होना पसंद नहीं करते. लेकिन प्यार में ये लोग पहल करने से झिझकते हैं, इसलिए रिलेशनशिप में कभी-कभी कम कॉन्फिडेंट दिखाई दे सकते हैं.
⚜️अगर दोनों उंगलियां बराबर लंबाई की हों तो कैसी पर्सनैलिटी?
इस कैटेगरी के पुरुष शांत स्वभाव वाले, वफादार और बैलेंस्ड माने जाते हैं. ये अच्छे मध्यस्थ बनते हैं और हर स्थिति को संभालने की क्षमता रखते हैं. इनके जीवन में चीजें सामान्य और संगठित ढंग से चलती हैं, जैसे सब कुछ अपने स्थान पर हो.
⚜️क्या आपको लगता है कि यह टेस्ट सच में सही हो सकता है?
रिसर्च दिलचस्प जरूर है, लेकिन इसे पूरी तरह वैज्ञानिक मानना सही नहीं होगा. फिर भी कई लोग खुद या अपने करीबियों को इन कैटेगरीज में फिट पाते हैं और यह बातें मजेदार तरीके से व्यक्तित्व समझने में मदद करती हैं.
*🚩राम_राम_जी🚩*