देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – शिलाई
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
शिलाई विद्युत उप मंडल के अंतर्गत टिंबी, बकरास, तिटियाणा , शिलाई, बालिकोटी, नैनीधार कांडो-भटनोल, द्राबिल और शिलाई स्टेशन से बिजली आपूर्ति प्राप्त करने वाले सभी क्षेत्रों के लोगों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11.12.2025 (गुरुवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम तक 33/11 केवी लाइन पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता क्रांति ने बताया कि
हीट/लाइट लाइन के रखरखाव के कारण यह कार्य किया जा रहा है। सभी घरेलू, वाणिज्यिक, आई एंड पी एच, सरकारी और कृषि उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह इस सूचना का ध्यान रखें। बिजली आपूर्ति बंद मौसम की स्थिति पर निर्भर है।
असुविधा के लिए हमें खेद है।