अनुराग शर्मा से औपचारिक मुलाकात, सेवादल को मिली अहम जिम्मेदारियां**
देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
मंडी।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा जी के साथ मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन रैली के दौरान एक औपचारिक मुलाकात संपन्न हुई। इस मुलाकात में रैली की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर महेश शर्मा ने बताया कि आगामी रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल की भूमिका और योगदान को विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि रैली के सुचारू संचालन, भीड़ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और कार्यक्रम व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सेवादल को सौंपी गई हैं।
महेश शर्मा ने बताया कि सेवादल के कार्यकर्ता लगातार ज़मीनी स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं और रैली के लिए वातावरण निर्माण में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवादल अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अनुराग शर्मा का मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणादायक है और रैली के सफल आयोजन में उनका नेतृत्व अहम भूमिका निभाएगा।
जन संकल्प सम्मेलन रैली को लेकर मंडी जिला में राजनीतिक उत्साह बढ़ गया है, और सेवादल के शामिल होने से आयोजन की तैयारियों में और अधिक तेजी आ गई है।