*देवभूमि न्यूज 24.इन*
- लोकसभा में चुनाव सुधार पर तीखी बहस: CJI को CEC के चयन पैनल से हटाने पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने।
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्वाहिद दिवस पर असम आंदोलन में शहीद हुए वीरों को याद किया: उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
- दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया: मोदी बोले- दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा; कुंभ मेला समेत 15 धरोहरें पहले ही लिस्ट में।
- राहुल संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे: भाजपा बोली-उनके लिए ‘LoP’ मतलब लीडर ऑफ पर्यटन; प्रियंका का जवाब- PM भी आधे समय विदेश में रहते हैं।
- इंडिगो मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा: फ्लाइट टिकट 35,000-39,000 तक कैसे पहुंच सकते हैं?
- दिल्ली हाईकोर्ट बोला-इंडिगो फेल हुई तो सरकार ने क्या किया: ₹4 हजार का टिकट ₹30 हजार तक कैसे पहुंचा; आपने ही ऐसे हालात बनने दिए।
- DGCA ने CEO पीटर एल्बर्स को फिर किया तलब: कल शाम 3 बजे तक पेश हों…
- निलंबित TMC विधायक बोले- मैं बंगाल का ओवैसी: 2026 में किंगमेकर बनूंगा, मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी; बाबरी मस्जिद के लिए ₹3 करोड़ डोनेशन जुटाए।
- वीर सावरकर पुरस्कार को लेकर विवाद बढ़ा: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुरस्कार लेने से साफ इनकार कर दिया।
- तिरुपति मंदिर में लड्डू के बाद दुपट्टा में घोटाला: सिल्क बताकर ₹350 के पॉलिएस्टर दुपट्टे ₹1300 में बेचे; 10 साल में ₹54 करोड़ का स्कैम।
- ICC वनडे रैकिंग में रो-को का जलवा: रोहित नंबर-1, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक लगाने वाले विराट नंबर-2, दोनों में सिर्फ 8 पॉइंट्स का अंतर।
- मीशो के IPO की लिस्टिंग 50% प्रीमियम पर हुई: शेयर ₹167 पर लिस्ट हुआ, प्राइस बैंड ₹105-₹111 था; रिटेल कैटेगरी में 19.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
- सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद: निफ्टी भी 82 अंक लुढ़का, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली रही।
- MP-राजस्थान में शीतलहर: 43 शहरों में पारा 10° से कम, हिमाचल के शिंकुला दर्रा में बर्फबारी; यूपी-बिहार के 30 जिलों में घना कोहरा।
- भारत के चावल पर ट्रंप की बुरी नजधर: अमृत बेला एक्सपर्ट बोले- खुद का नुकसान होगा, एहसान नहीं कर रहा अमेरिका ।