डॉ. जतिंद्र रायजादा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में संभाला एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ का पदभार

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन, ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश

बेहद मिलनसार व्यक्तित्व, उत्कृष्ट स्वभाव और उत्तम चिकित्सकीय सेवाओं के लिए प्रसिद्ध डॉ. जतिंद्र रायजादा ने क्षेत्रीय अस्पताल, जिला ऊना मुख्यालय में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने से अस्पताल में मेडिसिन विभाग की सेवाओं के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. रायजादा को कमरा नंबर-122 आवंटित किया गया है, जहां वे नियमित रूप से मरीजों का उपचार और परामर्श देंगे। उनके आगमन से मरीजों और स्थानीय लोगों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।

डॉ. जतिंद्र रायजादा अपने सौम्य व्यवहार, सरलता और प्रभावी उपचार पद्धति के कारण लोगों में विशेष लोकप्रियता रखते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और समर्पण से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी।

समूचे ऊना जिले में यह उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि डॉ. रायजादा अपनी सेवाओं से स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देंगे और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में सफल सिद्ध होंगे।