देश दुनिया व राज्यों की बड़ी खबरें..!!

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

1. यूपी- बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: दोषी सरफराज को फांसी की सज़ा, अन्य 9 को उम्र कैद, दुर्गा विसर्जन के वक्त हरा झण्डा हटाकर भगवा फहराने पर राम गोपाल की गोली मार की थी हत्या‌।

2. रुपया ऑल टाइम लो पर: 1 डॉलर के मुक़ाबले 90.47 पर आया; विदेशी फंड्स की निकासी से गिर रही वैल्यू।

3. ब्रिगेड में गीता पाठ के दौरान पेटिस विक्रेता से मारपीट मामले में गिरफ्तार 3 लोगों को बैंकशॉल कोर्ट से जमानत; अब चिकेन पेटिस को वेज बताकर बेचने के आरोप में शेख रियाजुल के खिलाफ मैदान में लिखित शिकायत।

4. SIR: डिजिटाईजेशन के अंतिम दिन एप में ‘रिवेरिफाई लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नामक नया ‘ऑप्शन’ जुड़ने से BLO’s का एकांश क्षुब्ध, किसी वोटर पर सन्देह होने पर करनी होगी पुनः जांच।

5. SIR: फालता में विशेष पर्यवेक्षक सी. मुरुगन को देखकर महिलाओं का विक्षोभ, किसी के हाथ में छाता तो किसी ने अंगुली दिखाकर रास्ता, आवास आदि का रुपया न मिलने पर किया प्रतिवाद, EC से शिकायत करेंगे ऑब्जर्वर।

6. 2026 चुनाव ने राजनैतिक ‘धर्मयुद्ध’! अब साल्टलेक में राममन्दिर, स्कूल, अस्पताल की मांग के लगे पोस्टर।

7. चिंग्ड़ीघाटा में मेट्रो का अधूरा काम पूरा करने में राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप, हाईकोर्ट का खुले मन से बैठक करने का परामर्श, जस्टिस बोले-अगर कोविड वापस नहीं आये तो रास्ते पर वाहनों का दबाव किसी भी दिन कम नहीं होगा।

8. तेलंगाना के पूर्व SIB चीफ टी प्रभाकर कल सुबह करें सरेंडर, फोन टैपिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश।

9. इंडिगो की फ्लाइट में युवक हुआ हिंसक, तोड़फोड़ के बाद किया हंगामा, लखनऊ में CISF ने लिया ह‍िरासत में।

10. WB CM ममता बनर्जी ने नहीं भरा SIR फॉर्म, बोलीं- ‘इससे बेहतर तो ज़मीन में नाक रगड़ना।

11. एसिड अटैक करने वालों की अब खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इन पर ‘हत्या की कोशिश’ का मुक़दमा चलना चाहिए।

12. दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को अंतरिम जमानत मिली, 16-29 दिसंबर के बीच बहन की शादी में होंगे शामिल।

13. दो साल पूरे होने पर मप्र सीएम मोहन का राउडी अंदाज़- ‘मैं जो बोलता हूं, उसे पूरा करता ही हूं, चाहे मुझे दायरे क्यों न तोड़ने पड़ें’।

15. हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पहुंचे दिग्गज।

16. बांग्लादेश में 12 फरवरी से आम चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त नसीरुद्दीन ने किया ऐलान।

17. IND vs SA: दूसरे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग का न्योता।