13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

  • पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट इंतजार कराया, फिर मिलने से इनकार कर दिया, जिससे पाकिस्तान की भारी बेइज्जती हुई।
  • अमेरिका की चेतावनी बेअसर, भारत में 5 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचा रूसी तेल आयात।
  • अन्ना हजारे की चेतावनी के अगले दिन महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, विधानसभा से मंजूरी।
  • 2027 में पूरी तरह डिजिटल होगी भारत की जनगणना, 12 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी।
  • पश्चिम बंगाल में हटेंगे 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी मसौदा सूची।
  • कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर मेसी, आज होगा भव्य कार्यक्रम; मैदान के बाहर अभी से जुटे फैंस।
  • ट्रंप के बदले तेवर, भारत के साथ बनाएंगे दुनिया के 5 ताकतवर देशों का ग्रुप।
  • राजस्थान: इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन, पुलिस कार्रवाई में 16 घायल, 40 गिरफ्तार।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन।
  • केरल: साल 2017 अभिनेत्री पर हमले का मामला, छह दोषियों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
  • राहुल गांधी का दावा, ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष की धज्जियां उड़ा दीं।
  • नेपाल को भारी पड़ा GenZ आंदोलन, 4,900 करोड़ रुपये का नुकसान, 77 लोगों ने गंवाई थी जान।
  • रेल सुरक्षा का स्वर्णकाल: रिकॉर्ड गिरावट वाली दुर्घटनाएं, तीन गुना बढ़ा बजट और तकनीक से सुरक्षित हुआ देश का रेल नेटवर्क।
  • भारत-चीन रिश्तों में जमी बर्फ पिघली, आपसी मतभेदों को सुलझाने पर जोर।
  • महिला को एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में भारत सख्त, चीन के समक्ष उठाया मुद्दा।
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- मद्रास हाईकोर्ट में कुछ तो गड़बड़: करूर भगदड़ पर SIT कैसे बनाई, ये तो मदुरै बेंच के अधिकार क्षेत्र का मामला।
  • गुरुग्राम में ‘हां-ना’ में फंसा कंपनी ने करोड़ों हड़पे: प्रोबो गेमिंग एप की ₹117 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क; इनमें फ्लैट-अपार्टमेंट भी शामिल।
  • तेजप्रताप यादव का दावा- उन्हें भूत दिखा, डरकर कैमरामैन बेहोश।
  • वैभव सूर्यवंशी ने U19 एशिया कप में 95 गेंदों में 171 रनों की तूफानी पारी खेली, भारत को दिलाई शानदार शुरुआत।