देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छतरधारी चालदा महासू महाराज के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के अवसर पर प्रदेश के प्रवेश द्वार मीनस पहुंचकर देव यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन के साथ महाराज के दर्शन करने की अपील की।

मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि छतरधारी चालदा महासू महाराज आज रात्रि द्राबिल पहुंचेंगे, जबकि 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के पश्मी गांव में विधिवत रूप से विराजमान होंगे। देव आगमन को लेकर क्षेत्र में गहरी श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इससे पूर्व मंत्री ने शिलाई, पश्मी तथा द्राबिल क्षेत्रों में देव यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देव आगमन समारोह के दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी, मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रदीप चौहान, महासू महाराज पश्मी मंदिर समिति के बारू राम डिमेदार, महासू महाराज के भंडारी रघुवीर सिंह, बजीर दिनेश सहित शिलाई क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ देवता का स्वागत किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
