उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आवास पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को छोटा शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री की इकलौती पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री के विवाह अवसर पर परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचना राजनीतिक सौहार्द और आपसी सद्भाव का प्रतीक माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच राजनीतिक और निजी अनुभवों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई तथा पुराने दिनों की स्मृतियां भी साझा की गईं।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय प्रो. सिमी अग्निहोत्री को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हुई यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति में आपसी सम्मान, मर्यादा और सौहार्द की मजबूत परंपरा को दर्शाती है।