देवभूमि न्यूज नेटवर्क
मेरठ
खेल नगरी मेरठ में यूनाइटेड शॉटोकन इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 4th यूनाइटेड वॉरियर कप 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कराटे टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित आदेश फौजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय मतदाता संघ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में दीपक तोमर एवं श्रीमती जूही त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यथार्थ के सारथी, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती जूही त्यागी ने की।
400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों की टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ऑल ओवर चैंपियन बनी।
खेलों से संवरता भविष्य
मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती जूही त्यागी ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। खेलों से जीवन को दिशा मिलती है और शिक्षा को सहज बनाने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
आयोजन एवं संचालन
इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन सिहान सिराज एवं सिहान पवन सिरोही द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मेहता आलम की अहम भूमिका रही।
रेफरी टीम का सराहनीय योगदान
रेफरी की भूमिका में सिद्धांत सोम, लोकेश राणा, नीरज शर्मा, रंजन ठाकुर, एस.एस. खान, संजीव मजहर खान, उत्तर कुमार, आर्य, सरफराज, लवली राजपूत, रोनी, बुशरा, हर्ष कुमार, जाहिद सहित अन्य अधिकारियों ने ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्व निभाया, जिसके परिणामस्वरूप यह टूर्नामेंट बिना किसी गंभीर चोट के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिहान हसद अली खान एवं सिहान सिराज अहमद ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।