चाणक्य नीति: सोने से पहले करें ये 5 काम, जीवन बन जाएगा सुख-समृद्धि से भरपूर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

⭕आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के सबसे बुद्धिमान और दूरदर्शी आचार्यों में गिना जाता है. उनकी नीतियां आज भी जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन देती हैं. अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर उन्होंने ऐसी कई बातें बताईं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति न सिर्फ व्यावहारिक रूप से सफल बनता है, बल्कि आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति भी प्राप्त करता है.

चाणक्य नीति में कुछ ऐसे आसान नियमों का उल्लेख मिलता है, जिनका ध्यान यदि रात को सोने से पहले रखा जाए, तो जीवन में धन, धान्य और समृद्धि का वास होता है. मान्यता है कि इन नियमों के पालन से घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. ऐसे में आइए, आचार्य चाणक्य की उन नीतियों के बार में विस्तार से जानते हैं.

⚜️मुख्य द्वार की साफ-सफाई
चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हों, तो रात में सोने से पहले घर के मुख्य द्वार की सफाई करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. साथ ही घर की उत्तर दिशा को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए. ऐसा करने से प्रवेश द्वार सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और समृद्धि का मार्ग खोलता है. ध्यान रखें कि घर का कचरा रात में बाहर न निकालें, बल्कि उसे सुबह के समय ही बाहर करें.

⚜️पूजा घर से हटाएं पुराने फूल
आचार्य चाणक्य के अनुसार पूजा में चढ़ाए गए फूलों को रात तक मंदिर में नहीं रखना चाहिए. सोने से पहले उन्हें हटा देना शुभ माना जाता है. साथ ही पूजा स्थल पर रखे कलश में स्वच्छ और ताजा पानी भरकर रखना चाहिए. इस नियम का पालन करने से आर्थिक तंगी से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है. कहते हैं कि जिस घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं. जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां दरिद्रता कभी नहीं आती है.

⚜️रात को दीया जलाना माना गया शुभ
घर और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रात के समय दीया जलाने की परंपरा भी चाणक्य नीति में बताई गई है. एक दीये में लौंग डालकर उसे जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है. इससे घर में शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

        *🚩हरिऊँ🚩*