देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर शिलाई
18 दिसंबर 2025
गोवा में समुद्र में नहाते समय शिलाई के युवक की मौत हो गई
शिलाई उपमंडल के गांव शरोग निवासी एक युवा अभय की गोवा में समुद्र में नहाते समय डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि अभय रोज़गार के सिलसिले में गोवा में एक होटल में कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं जैसे ही यह दुखद समाचार शिलाई क्षेत्र में पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। अभय की असमय मौत से गांव शरोग सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है।अभय तीन भाई बहन थे एक भाई ने शिमला में फंदा लगाकर आत्महत्या की बहन ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी और अभय गोवा में समुद्र में नहाते समय जान गवां बैठा अब घर में केवल बूढ़े मां बाप रह गए हैं
स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और रिश्तेदारों ने अभय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।