कुल्लू जिल के राजकीय उच्च व प्राथमिक विद्यालय सिहण में क्लस्टर गोष्ठी आयोजित

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
सिहण (कुल्लू)
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला के राजकीय उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सिहण में क्लस्टर सिस्टम के अंतर्गत एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर के प्रधानाचार्य श्री सुभाष भारद्वाज ने की।

गोष्ठी में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के अभिभावक तथा अध्यापक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री सुभाष भारद्वाज ने क्लस्टर सिस्टम की अवधारणा, इसके उद्देश्य एवं विद्यार्थियों को मिलने वाले शैक्षणिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने आज की ज्वलंत सामाजिक समस्या युवाओं में बढ़ते नशे पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर सतत निगरानी रखने, संवाद बनाए रखने तथा नशा विरोधी संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।