देवभूमि न्यूज 24.इन
- वीबी जी राम जी बिल 2025 पास: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वीबी जी राम जी बिल 2025 पास हो गया है, जो मनरेगा की जगह ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन मजदूरी रोजगार गारंटी देगा।
- राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में मौसम विभाग का नया अनुमान जारी, साल के अंत तक मौसम साफ रहने, सर्दी सामान्य रहने, दिन में तेज धूप रहने का फोरकास्ट।
- पीएम मोदी को ओमान ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया: यह पीएम मोदी का विभिन्न देशों में मिला 29वा नागरिक सम्मान है।
- उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में संपत्ति विवाद: लक्ष्यराज मेवाड़ की बहन पद्मजा कुमारी परमार ने अरविंद सिंह मेवाड़ की वसीयत को किया चैलेंज, दिल्ली हाईकोर्ट में चलेगा केस।
- शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी: मुंबई में शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है।
- कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर: बूंदी में कोटा-जयपुर हाइवे पर हुआ हादसा, 4 की मौत।
- दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी: NIA ने यासिर अहमद डार नाम के शख्स को पकड़ा।
- गणतंत्र दिवस 2026 पर ईयूं की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा होंगे चीफ गेस्ट।
- दिल्ली में वायु प्रदूषण: नो PUC, नो फ्यूल’ के पहले ही दिन 3,700 चालान, बॉर्डर्स से लौटाए गए सैकड़ों वाहन।
- मूर्तिकार कला शिल्पी राम सुतार का निधन: 100 साल के थे, पद्मभूषण सम्मानित किए जा चुके थे।
- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश: कई लोगों की मौत।
- भारत विरोधी छात्र नेता हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: भारतीय उच्चायोग के ऑफिस के बाहर पथराव।
- झारखंड ने पहली बार मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती: हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली