गाताधार में राज्य सहकारी बैंक ने लगाया जन सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता शिविर

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर शिलाई
सिरमौर,हिमाचल प्रदेश

गाताधार, (सिरमौर) राज्य सहकारी बैंक की गाताधार शाखा द्वारा गाँव मड़ियाच में जन सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मड़ियाच तथा गाँव गाता के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में शाखा प्रबंधक संदीप अग्रवाल एवं बैंक कर्मचारी कमलेश ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सशक्त महिला ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लोन अगेंस्ट सैलरी, लोन अगेंस्ट पेंशन, हाउस लोन सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त शाखा प्रबंधक ने भारत सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन सुरक्षा बीमा व पेंशन योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना—की जानकारी देते हुए इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कमलेश, लक्ष्मी देवी, तीखु राम, जयपाल, मीनाक्षी, अजीत, दर्शन लाल, राजेन्द्र सहित दोनों गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।