*देवभूमि न्यूज नेटवर्क*
*कार्तिकेय तोमर शिलाई*
शिलाई उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली- ढाडस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें अरुण शर्मा सेवा निवृत प्रधानाचार्य जिला हमीरपुर ने बतौर मुख्य अतिथि व मोहि राम पुंडीर सहायक कुलसचिव कोऑपरेटिव सोसाइटी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई जिसमें मुख्य अतिथि महोदय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय व समस्त अतिथियों को वेज पहनाकर व समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उसके पश्चात विद्यालय के होनहार बच्चों ने मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत तथा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसकी मुख्य अतिथि महोदय ने भूरी भूरी प्रशंसा की।बच्चों के कार्यक्रम से मुख्य अतिथि अत्यधिक गदगद हुए और उन्होंने सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए समस्त बच्चों को बधाई दी।उसके पश्चात वार्षिक पारितोषिक वितरण की महत्वपूर्ण कड़ी पुरस्कार वितरण किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि महोदय ने साल भर की गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों व एकेडमिक में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल केडिट कोर,इको क्लब,खेल आदि समस्त प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कारों से विभूषित किया गया।उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के माध्यम से बच्चों को अपना शुभाशीष प्रदान किया तथा सभी बच्चों को जीवन में मेहनत के दम पर सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया तथा अनुशासन के महत्व को समझाते हुए उन्हें निरंतर अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन अनिवार्य है। इसके साथ-साथ बच्चों को निश्चित लक्ष्य के साथ जीवन में आगे बढ़ाने की भी प्रेरणा दी और सामाजिक बुराइयां जैसे नशा आदि से सदैव दूर रहने के लिए आगाह किया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रमेश नेगी ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि व अन्य अतिथि गण समस्त अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद किया जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय इस कार्यक्रम के लिए समर्पित किया तथा विधिवत रूप से कार्यक्रम को समाप्त किया गया।