*देवभूमि न्यूज नेटवर्क*
*कार्तिकेय तोमर,शिलाई*
शिलाई :शिलाई क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरास में चुनाव साक्षरता क्लब ने सरकार के आदेशानुसार विद्यालय में हर महीने के तीसरे शनिवार को मतदान जागरूकता अभियान चलाने वाले आदेश का निर्वहन किया गया। जिसमें हर माह कोई न कोई गतिविधि चुनाव साक्षरता पर की जाती है।
इस महीने स्कूल में मतदान जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें ई एल सी क्लब के इंचार्ज लाल सिंह प्रवक्ता राजनीति शास्त्र और कोडीनेटर ई एल सी क्लब कपिल शणकवाण टीजीटी आर्ट्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस रैली में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और स्कूल से 1 किलोमीटर दूर आस पास के गांव तक के लोगों को चुनाव की महत्वता वा मतदान की कीमत से अवगत करवाया।
इस उपलक्ष्य पर क्लब के कोडीनेटर कपिल शणकवाण ने बच्चों को संबोधित किया। कपिल शणकवाण ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसकी वास्तविकता को बचाना और भविष्य में भी बरकरार रखना अब नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगो से आवाहन किया कि वह अपने मत की कीमत समझे, हमारे देश में मत को दान के रूप में स्वीकार किया गया है।
आज लोग चंद पेसो के लालच में आकर अपने मत को बेच देते हैं, या मीट और शराब के प्रलोभन में आकर मत का गलत प्रयोग करते हैं जो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने बच्चों को कहा कि वह अपने अभिभावकों और रिश्तेदारों को सही ढंग से मत का प्रयोग करने की अपील करे और अपने देश के लोकतंत को अधिक मजबूत बनाने में मदद करे।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रदीप राणा ने भी बच्चों को संबोधित किया और उचित मतदान उपयोग हेतु अंत में एक शपत भी बच्चों को करवाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सोहन सिंह,रमेश शर्मा, यशपाल सिंह, सोनिका चंदेल, मोनिका चौहान, धर्मपाल, संजय सिंह,, संगीता तोमर,अंजना ठाकुर, नीलम शर्मा आदि दर्जनों अध्यापक ने सैकड़ों छात्रों संग रैली में भाग लिया।